कुशीनगर, अप्रैल 19 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद।महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र में बेटी के यहां कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सोहरौना निवासी मां-बेटे की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया है। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण मृतकों के घर पहुंचे परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।सोहरौना निवासी विनोद कुशवाहा के तीन पुत्र बड़ा रघुनंदन (21), माझिल लक्ष्मण (18) व छोटा कुलदीप (16) हैं। पुत्री की शादी निचलौल थाना क्षेत्र में हुई है। शनिवार की दोपहर विनोद का माझिल पुत्र लक्ष्मण कुशवाहा अपनी मां रामावती (43) के साथ बाइक से अपनी बहन के वहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने निचलौल जा रहा था। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में कुशीनगर के बाइक सवार मां-बेटे की मौत इसी दौरान एक पिकअप पीछे दो जेनरेटर बांधकर सिसवा की तरफ जा रह...