मथुरा, फरवरी 23 -- थाना मगोर्रा क्षेत्र में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए फौजी और उसके परिवार के साथ सरेशाम मारपीट कर लूट करने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन में सनसनी फैल गई। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पीड़ित ने सौंख चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रविवार को गांव झुडावई, फरह निवासी फौजी अनिल कुमार अपने परिवार के साथ सौंख क्षेत्र के गांव तसिया स्थित अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में जा रहे थे। आरोप है कि तभी रास्ते में गांव तसिया के समीप स्थित बंबा के पास तीन लड़कों ने पीड़ित की गाड़ी को रोक कर गाली-गलौज दी। इस दौरान उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ गाड़ी सवार अनिल की पत्नी को तमंचा दिखा डरा धमकाते हए हाथ से पर्स छीन लिया। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.