महोबा, अगस्त 14 -- महोबा, संवाददाता। विभाजन की विभीषिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भारत पाकिस्तान विभाजन को लेकर चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में विभाजन से जुड़े परिवारों के सदस्यों ने विचार व्यक्त किए। शुक्रवार को शहर के वीर भूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के द्वारा भारत के विभाजन विषय पर चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में विभाजन से जुड़े परिवारों ने विचार व्यक्त करते हुए अनुभव साझा किए। इस मौके पर डॉक्यूमेंटी और फिल्म प्रदर्शित की गई। छात्रों को विभाजन से जुड़ी जानकारी दी गई। देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम से माहौल देश भक्ति से सराबोर हो गया। इस मौके पर घनश्याम मनकानी ,राजकुमार बख्तियारपुरी, मनोज कुमार वरयानी, मनोहर नंदवानी, नंदलाल बख्तियारपुरी, कन्हैयालाल कुकरेजा ने विभाजजन को लेकर विचार व्...