रुद्रपुर, मई 9 -- खटीमा, संवाददाता। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत उद्यमिता अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। शुक्रवार को महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. आशुतोष कुमार, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र मोहन, डॉ. रीना सिंह, डॉ. गुरिंदर सिंह और भारतीय उद्यमिता संस्थान अहमदाबाद के प्रशिक्षक डॉ. रजत शर्मा ने किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. आशुतोष कुमार के संबोधन के बाद उद्यमिता विकास अभिविन्यास कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र मोहन ने छात्र-छात्राओं को उद्यमिता विकास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्र...