लखीमपुरखीरी, जून 15 -- लखीमपुर। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को नकहा ब्लॉक प्रांगण में स्वास्थ्य शिविर एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। यह भी पढ़ें- कार्यक्रम में लाभार्थियों को किया गया सम्मानितकार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनूप गुप्ता ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है, योगी है तो यकीन है। इस अवसर पर उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नकहा में अपनी विध...