कार्यक्रम में किसानों को दी फसल क्षतिपूर्ति राशि
मेरठ, मई 4 -- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अन्तर्गत सोमवार को विकास भवन सभागार में बीमित कृषकों को क्षतिपूर्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल रहे। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बीमित कृषकों को क्षतिपूर्ति की धनराशि के डमी चेक वितरित किए गए। इसमें लाभार्थी किसान भंवर सिंह, अनमोल सिंह, बाबूराम, आशीष त्यागी, अक्षय चौधरी, कुवंर पाल आदि को डमी चेकों का वितरण किया। क्षतिपूर्ति की धनराशि कृषकों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, उपकृषि निदेशक निलेश चौरसिया मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विधायक ने किसानों को वितरित किए चेक यह भी पढ़ें- किसानों को क्षतिपूर्ति का दिया गया चेक यह भी पढ़ें- फसल बीमा लाभार्थी किसानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.