नोएडा, फरवरी 27 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के तुस्याना गांव में गुरुवार की रात कुआं पूजन के कार्यक्रम में भोजन करते समय कहासुनी होने पर धारदार हथियार से वारकर मजदूर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से धारदार हथियार और खून से रंगे कपड़े बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से ग्राम चठिया जिला हरदोई का रहने वाला मनोज उर्फ लालू तुस्याना गांव में किराये के कमरे में रहता था। वह गांव में मजदूरी करता था। गुरुवार को गांव में फिरे राम के यहां कुआ पूजन का कार्यक्रम था। यहां भोजन करते समय मजदूर मनोज और गांव के जगबीर भाटी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मनोज ने जगबीर को गाली दी और अपशब्द कहे। बताया जा रहा है कि उसने जगबीर को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इससे आहत होकर जगबीर अपने घर चला गया। कुछ समय बाद व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.