गुमला, अप्रैल 21 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य उन्हें जागरूक करते हुए जमीनी स्तर पर प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने विशेष गहन पुनरीक्षण पर प्रशिक्षण देते हुए कहा कि यह प्रक्रिया लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि कोई भी योग्य व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए सभी को सक्रिय रहना होगा।जोसेफ खलखो ने पेसा कानून की जानकारी देते हुए कहा कि यह आदिवासी क्षेत्रों के अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.