बोकारो, जुलाई 28 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मंगलवार को परिवहन विभाग व टाटा मोटर्स के बीच इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग, ट्रेनिंग एंड रिसर्च (आईडीटीआर), जमशेदपुर की स्थापना के लिए आयोजित एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण झारनेट के माध्यम से मंगलवार को किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जुड़े। कार्यक्रम के समापन के बाद उपायुक्त अजय नाथ झा ने 29 वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस, लर्निंग लाइसेंस व सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट प्रदान किए। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए प्रत्येक पात्र वाहन चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जिले के विभिन्न प्रखंडों में विशेष शिविर आयोजित कर ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत करने की प्रक्रिया की जा रही है। यह भी पढ़ें- कोडरमा में 955 ने...