फरीदाबाद, मार्च 15 -- फरीदाबाद। अल्टरनेटिव डेवलपमेंट ऑफ हिमालयन रीजन (एडीएचार) द्वारा सेक्टर-12 स्थित रेड क्रॉस भवन में हेल्दी फूड, वेल्दी फार्मर्स विषय पर विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड के पारंपरिक और पोषक स्थानीय खाद्य पदार्थों के महत्व को समाज तक पहुंचाना तथा किसानों की आजीविका को मजबूत करने के विषय पर संवाद स्थापित करना था। कार्यक्रम में महापौर प्रवीण जोशी मुख्य अतिथि रही। इनके अलावा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिक केसी भट्ट, गढ़वाल सभा के प्रधान राकेश घिल्डियाल और सर्वोदय अस्पताल की चीफ डायटिशियन डॉ. मीना कुमारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। महापौर प्रवीण जोशी ने कहा कि आज के समय में स्वस्थ जीवन के लिए स्थानीय और पारंपरिक खाद्य प्रणालियों को अपनाना आवश्यक है। डॉ. केसी भट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.