कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्काउट छात्र सम्मानित
हापुड़, मई 19 -- मारवाड़ इंटर कॉलेज स्काउट छात्र प्रांशु को जमुरी कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम हापुड़ स्थित जैन कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया, जहां जिलाधिकारी ने छात्र को प्रशस्ति देकर उसका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार ने छात्र की उपलब्धि पर खुशी जताई। प्रांशु को जमुरी कार्यक्रम के लिए तैयार करने में विद्यालय के स्काउट स्टाफ का विशेष योगदान रहा। इसमें मुनेंद्र कुमार शर्मा, डॉक्टर दुष्यंत कुमार और सुनीता की अहम भूमिका रही। शिक्षकों के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के चलते छात्र ने कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.