गिरडीह, अक्टूबर 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत पीरटांड़ मंडल में ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय कुमार सिंह ने पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद चंद्र राय के साथ नावाडीह पंचायत के घोरबाद और कुम्हरलालो पंचायत में बैठक कर 7 अक्टूबर को गिरिडीह के झंडा मैदान में प्रस्तावित सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी का संकल्प लिया गया। इस दौरान विनय कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा पूरी होने के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने...