भागलपुर, नवम्बर 19 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में केन्द्र के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों की समीक्षा कर विश्लेषण भी किया गया। केन्द्र के सदस्य संजय कुमार ने बताया कि 25 नवंबर को 'लोकतंत्र का भविष्य' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 10 दिसंबर को मानवाधिकार और उससे जुड़े स्थानीय मुद्दों पर विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। बैठक में डॉ. मनोज कुमार, मिंटू कलाकार, संजय कुमार, डॉ. जयंत जलद, कमल जायसवाल, डॉ. मनोज मिता, मृदुला सिंह, अब्दुल करीम अंसारी, डॉ. हबीब मुर्शिद खान, राजकुमार, अरविंद कुमार रामा, मो. शाहबाज, महबूब आलम, सच्चिदानंद कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.