सिमडेगा, मार्च 1 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रामवतार अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। मौके पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती और स्वामी सदानन्द सरस्वती महाराज के सोमवार को होने वाले कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की गई। अघना खड़िया ने सभी सनातनियों को सोमवार के कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। बैठक में अमित गोयल, मोतीलाल ओहदार, जसवन्त साहु, बिश्वनाथ साहु, अघना खड़िया, संतोष सिंह, रामेश्वर सिंह, महाप्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.