मुजफ्फर नगर, फरवरी 9 -- ऑल इडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली के कार्यक्रम की अनुमति दिलाए जाने को लेकर एक ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपा गया, जिसमें एआईएमआईएम के पदाधिकारियों ने बताया कि बुढाना में होने वाले कार्यक्रम की अनुमति के लिए एसडीएम बुढाना को प्रार्थना पत्र दिया था। किन्तु अभी तक उक्त प्रोग्राम की स्वीकृति नहीं दी गयी है, जबकि अन्य राजनीतिक पार्टीयों को प्रोग्राम करने की अनुमति दी जा रही है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कार्यक्रम की अनुमति दिए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष इमरान कासमी, मौ. मुस्तकीम, अब्दुल गफ्फार, मौ. इरफान, शाहिद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...