कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का लिया संकल्प
चंदौली, सितम्बर 7 -- नौगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामनगर काशी दक्षिण की ओर से रविवार को वनविहार कार्यक्रम के दौरान दुर्गा मंदिर परिसर में बैठक किया। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों के महत्व, उनकी विशेषता और उपयोगिता के बारे में चर्चा की गई। वहीं विभिन्न गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया। स्वयंसेवकों ने संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का भी संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वनविहार जैसे कार्यक्रम स्वयंसेवकों में आपसी परिचय, सहयोग, अनुशासन और संगठनात्मक भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने क्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- 'समाज को सोई शक्ति का स्मरण कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.