लखीमपुरखीरी, अप्रैल 17 -- शहर के ऐतिहासिक चैती मेला का रंगारंग कार्यक्रमों के बीच सहयोगियों को सम्मानित करने के साथ समापन हो गया। मेले के बीसवें दिन सांस्कृतिक मंच पर बॉलीवुड सिंगर शब्बीर कुमार एंड पार्टी की शानदार प्रस्तुति के साथ मेले का समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद त्रिवेदी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में लीगल एडवाइजर बीएचएल अवनि पाण्डेय, मां अन्नपूर्णा रसोई सेवा समिति के महामंत्री सत्यप्रकाश अग्रवाल, कोआपरेटिव बैंक की डायरेक्टर आरती सिंह और पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू मौजूद रहे। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने सभी अतिथियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 20 दिनों तक चले इस मेले की भव्यता सभी के सहयोग से संभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.