अंबेडकर नगर, अप्रैल 8 -- जहांगीरगंज, अम्बेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायतों के कार्यकाल विस्तार की मांग को लेकर बुधवार को रामनगर विकास खंड परिसर में ग्राम प्रधानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष मनीष यादव के नेतृत्व में जुटे प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ज्ञापन प्रेषित किया। प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुज यादव, पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम यादव, जिलाध्यक्ष राजबहादुर यादव तथा महिला संगठन जिलाध्यक्ष ऊषा देवी मौजूद रहीं। इस दौरान पंचायतों के भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई।ज्ञापन में मांग की गई कि यदि वर्तमान परिस्थितियों में पंचायत चुनाव कराना संभव नहीं है, तो प्रशासकों की नियुक्ति के बजाय निर्वाचित ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.