रामपुर, अप्रैल 25 -- रामपुर। राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है। प्रधानों ने संगठन के जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह पर दर्ज मुकदमे के खिलाफ भी आवाज उठाई है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपाध्यक्ष काशिफ खां, चमरौआ ब्लॉक अध्यक्ष मनीष लोधी और सैदनगर ब्लॉक अध्यक्ष जवाब हुसैन के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव आगे बढ़ाए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है, जिसको लेकर प्रदेश के सभी ग्राम प्रधान चिंतित हैं। वर्तमान ग्राम प्रधान लोकतांत्रितक प्रक्रिया के तहत निर्वाचित हुए हैं और ग्राम पंचायत के विकास को गति देने में लगातार सक्रिय हैं। वर्तमान प्रधान अपनी अपनी ग्राम पंचाय...