सहारनपुर, मई 31 -- देवबंद, संवाददाता। प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाए जाने के निर्णय का क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह का शनिवार को स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी के नेतृत्व में ग्राम प्रधान पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के आवास पर पहुंचे। इस दौरान कार्यकाल बढ़ाए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया। ग्राम प्रधानों ने कहा कि पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय ग्रामीण विकास, जनहित और पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कहा कि इस निर्णय से ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी और अधूरे कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- शहर ...