मुजफ्फर नगर, मई 27 -- मोरना। ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधानों ने सरकार द्वारा बढ़ाए गए कार्यकाल का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की। इस दौरान प्रधानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर निर्णय का स्वागत किया। मोरना। मोरना ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधानों ने सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर खुशी व्यक्त की । प्रधान संगठन के अध्यक्ष रविंद्र प्रधान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर निर्णय का स्वागत किया। रविंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार का यह निर्णय ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को गति देने में सहायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि बढ़े हुए कार्यकाल से अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा और गांवों में विकास योजनाओं को बेहतर तरीके से किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- कार्यकाल बढ़ने पर प्रधानों ने मनाया जश...