अलीगढ़, अप्रैल 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानों का कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो जाएगा। कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के पदाधिकारियों ने पैदल मार्च निकाला। कलक्ट्रेट में एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में प्रधानों ने पैदल मार्च निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। प्रधानों ने कहा कि कार्यकाल बढ़ाया जाए या फिर समय पर चुनाव कराया जाए। अलग से प्रशासक नियुक्त नहीं किए जाने चाहिए। मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कार्यकाल समाप्त होने से पहले प्रशासक की नियुक्ति कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- सरकार समय से कराए प्रधान पद का चुनाव इसके बाद प्रशासक गांव के कार्यों को देखेंगे। 25 मई के बाद निर्वाचित प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो ज...