रायबरेली, अप्रैल 28 -- तिलोई, संवाददाता। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक राकेश प्रताप सिंह एवं जिलाधिकारी को सौंपा। प्रधान संघ ने त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाने की मांग की। प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल मई और जुलाई में समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में मतदाता सूची पुनरीक्षण, आरक्षण प्रक्रिया, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन तथा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी होने में समय लग सकता है। प्रधान संघ ने कहा कि यदि समय पर चुनाव नहीं हो पाते हैं और पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए जाते हैं, तो इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित होगी। यह भी पढ़ें- पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग पूर्व के अनुभवों का हवाला ...