सिद्धार्थ, अप्रैल 28 -- सिद्धार्थनगर। प्रधानों ने नौगढ़ ब्लॉक सभागार में बैठक कर मांग की या तो उनका कार्यकाल बढ़ाया जाए या फिर उन्हें प्रशासक के रूप में नियुक्त किया जाए। मनरेगा व ग्राम निधि का भुगतान किया जाए। नौगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बबिता मिश्रा ने बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि 26 मई को प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। कार्यकाल को बढ़ाया जाए अगर किसी कारण बढ़ाया नहीं जा सकता है तो उन्हें ही प्रशासक के रूप में नियुक्त किया जाए। ग्राम निधि का सचिवों द्वारा किया जाने वाला भुगतान आज से ही रोक दिया जाए। कहा कि विकास से जुड़े अधिकारी प्रधानों का फोन नहीं उठा रहे हैं। यह भी पढ़ें- कार्यकाल विस्तार की मांग को लेकर प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन मिश्र, ताकीब रिजवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...