अयोध्या, मई 30 -- बीकापुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक की जिम्मेदारी देने के फैसले पर ब्लॉक मुख्यालय बीकापुर में शुक्रवार को प्रधानों ने खुशी मनाई। विकासखंड स्थित अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में प्रधान संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सरकार के निर्णय का प्रधानों ने स्वागत किया और आभार जताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डा. अमित सिंह चौहान का प्रधानों ने फूल-माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विशाल सिंह, पंकज सोनी, नगर पंचायत अध्यक्ष पांडेय राना, सुनील मिश्र, मेवालाल वर्मा, मुकुल आनंद, विजय गौड़, सत्यनारायण गौड़, अनिल तिवारी, अजय तिवारी,अखिलेश सिंह व अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने पर सीएम को दी बधाई -- यह भी पढ़े...