कौशाम्बी, मई 4 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने सोमवार को सम्राट उदयन सभागार में उ.प्र. रोजगार मिशन के जिला कार्यकारी समिति व रोजगार सृजन संबंधी कार्यक्रमों एवं ग्राम्य विकास के कार्यों की प्रगति समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने जिला सेवायोजन अधिकारी से कहा कि शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लक्ष्य प्राप्त होते ही कार्ययोजना बनाकर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। दैवीय आपदा से पीड़ित ऐसे परिवार जिनके पास आवास की सुविधा नहीं है, सभी परिवारों को आवास की सुविधा से लाभान्वित किया जाए। ग्राम्य विकास के कार्यों की समीक्षा के दौरान सभी खंड विकास अधिकारियों को अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- डीएम ने की जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की बैठक प्रधा...