नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस प्रणव भसीन द्वारा निर्देशित शॉर्ट फिल्म 'वी वर हियर' से कार्यकारी निर्माता के तौर पर जुड़ गई हैं। वह इस प्रोजेक्ट को अपना समर्थन दे रही हैं, जो अब अपने अकादमी अवार्ड्स अभियान की तैयारी कर रहा है। ऑस्कर के लिए योग्य इस फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में 20 से अधिक पुरस्कार जीते हैं। चोपड़ा जोनस ने कहा कि वह इस फिल्म की ओर इसलिए आकर्षित हुईं, क्योंकि इसमें एक ऐसे विषय को उठाया गया है, जो आज के समय में प्रासंगिक है।

प्रियंका चोपड़ा बनीं कार्यकारी निर्माता उन्होंने कहा कि जब मुझे कार्यकारी निर्माता के तौर पर जुड़ने का मौका मिला, तो मैंने तुरंत हां कह दिया। मैं इस क्रिएटिव टीम को सपोर्ट करना चाहती थी, ताकि उनके शानदार और मौलिक विजन को वह पहचान मिल सके, जिसके वे हकदार हैं।

तीन रिट...