बिहारशरीफ, दिसम्बर 19 -- पटना में भाजपा, नीतिन नवीन के अभिनंदन समारोह का करेगी आयोजन जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लिया तैयारियों का जायजा बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन का अभिनंदन समारोह 23 दिसंबर को पटना के मिलर हाई स्कूल के मैदान में होगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने शुक्रवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अभिनंदन समारोह में नालंदा से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में चल रहे स्वदेशी अभियान को लेकर भी चर्चा की गयी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना, पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है। इसलिए सभी कार्यकर्ता उनका अभिनंदन करने के लिए उत्साहित हैं। साथ ही...