कार्यकारिणी ने दुकानों के नामांतरण को दी मंजूरी
हल्द्वानी, जून 23 -- हल्द्वानी। नगर निगम कार्यकारिणी ने दस दुकानों के नामांतरण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। मंगलवार को नगर निगम सभागार में हुई बैठक में निगम की आय बढ़ाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। जिससे विकास योजनाओं को पूरा करने में बजट की कमी ना बनी रहे। मंगलवार को कार्यकारिणी की बैठक में निगम की दुकानों का विरासतन नामांतरण के लिए मिले प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इस दौरान सभी दस प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत कर लिए गए। इस दौरान निगम की आय बढ़ाने के लिए नए संसाधन विकसित करने पर विचार किया गया। बैठक में मेयर गजराज बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, कर अधीक्षक महेश पाठक, पार्षद हेमंत शर्मा, चंद्र प्रकाश, राजेंद्र कुमार, प्रमोद पंत, मनोज भट्ट, निर्मला तिवारी, हरगोविंद रावल, सलीम सैफी, विद्या देवी, सलीम सैफी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.