कार्यकारिणी गठन के बाद परिचयात्मक बैठक में जुटे भाजपाई
बरेली, सितम्बर 10 -- बरेली। भाजपा ब्रज क्षेत्र की नई कार्यकारिणी गठन के बाद गुरुवार को बरेली में पहली परिचयात्मक बैठक हुई। पदाधिकारियों ने एक-दूसरे से परिचय करने के साथ ही संगठन की मौजूदा स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की। खास तौर पर क्षेत्रीय और जिला इकाइयों के बीच तालमेल मजबूत करने पर जोर दिया गया। ब्रज क्षेत्र की प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री सांसद गीता शाक्य ने कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने और पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। संदेश दिया गया कि पदाधिकारी केवल बैठकों तक सीमित न रहें, बल्कि जमीनी स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.