अलीगढ़, जनवरी 16 -- अलीगढ़। कश्यप समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में गुरुवार को अचल सरोवर स्थित कश्यप समाज धर्मशाला में बैठक हुई। इसमें कार्यकारिणी के विस्तार व धर्मशाला के विकास पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए वेदराम वर्मा ने समिति को दान में प्राप्त भूमि पर भवन निर्माण की योजना को लेकर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि धर्मशाला और सामाजिक भवन का निर्माण समाज के लिए एक स्थायी धरोहर साबित होगा, जिससे सामाजिक, सांस्कृतिक और वैवाहिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। निर्माण कार्य को चरणबद्ध तरीके से करने और संसाधन जुटाने पर भी सुझाव रखे गए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति के रिक्त पदों को भरने और सक्रिय सदस्यों के चयन के लिए 26 जनवरी को बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में आईपी कश्यप, रामगोपाल कश्यप, मूलचन्द कश्यप, छोटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.