उरई, फरवरी 17 -- जालौन। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर जिला अध्यक्ष विद्यासागर मिश्रा की अध्यक्षता में कन्या जूनियर हाई स्कूल नगर जालौन में ब्लॉक संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई। आयोजित की गयी बैठक में संगठन के भंग चल रहे पदों के पुनर्गठन के सम्बन्ध में चर्चा की गयी तथा पदाधिकारी घोषित किए गए। जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्रा ने कहा कि पूर्व में संगठन द्वारा सभी ब्लाक की कार्यकारिणियों के अध्यक्ष व मंत्री पद को छोड़कर भंग कर दिया गया था। खाली पड़े पदों को भरने के लिए चर्चा की गयी और सर्व सहमति से पदाधिकारियों को चुना गया। ब्लाक अध्यक्ष लालजी पाठक ने बताया संगठन के प्रांतीय निर्देशन के आधार पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई के खाली पड़े कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार जाटव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अन...