बिहारशरीफ, मई 24 -- कार्यकर्ता ही हैं संगठन के असली स्तंभ : नीतीश मिश्रा भीषण गर्मी में पानी की समस्या सुलझाना और बेहतर आवास देना है प्राथमिकता सहयोग शिविर और लोक शिकायत जैसी योजनाओं का गांव-गांव तक पहुंचाएं भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन फोटो 24मनोज02: शहर के पटेल चौक स्थित सभागार में रविवार को भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में शामिल नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा व अन्य। शेखपुरा, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। शहर के पटेल चौक स्थित एक होटल के सभागार में समापन समारोह में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी और संगठन के असली स्तंभ होते हैं। भाजपा ही एकमात्र ऐस...