गोरखपुर, मई 9 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक गुरुवार को बड़हलगंज स्थित मैरेज हाल में आयोजित की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं और उनके सक्रिय सहयोग से ही भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है। बैठक के दौरान विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई तथा बूथ स्तर तक पार्टी को और सशक्त बनाने की रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख राम आशीष राय ने की, जबकि संचालन मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने किया। यह भी पढ़ें- संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर दिया जोर बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.