पटना, दिसम्बर 14 -- विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक विजय के बाद रविवार को बांकीपुर और पटना साहिब विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मान समारोह हुआ। समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और उत्साहवर्द्धन किया। समारोह में आए लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं के अलावा बिहार के मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की जीवित पहचान हैं और प्रत्येक जीत का पहला प्रमाण हैं। कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और विश्वास ही एनडीए की इस ऐतिहासिक जीत का आधार है। उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि जन-जन के लिए समर्पित सरकार के अनुशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.