गाजीपुर, मार्च 15 -- गाजीपुर (खानपुर)। भाजपा की ओर से आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम का रविवार को खानपुर स्थित एक निजी हॉल में सकुशल संपंन हो गया। इसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यपद्धति, सरकार की उपलब्धियां और कार्यकर्ताओं की भूमिका जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य वक्ता प्रोफेसर शोभनाथ यादव ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य उन्हें पार्टी की विचारधारा और संगठन की कार्यशैली से और अधिक मजबूती से जोड़ना है। उन्होंने जोर दिया कि कार्यकर्ता ही किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। भाजपा नेता मनीष सिंह ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से लगातार मजबूत हो रहा है। इस दौरान संतोष, शोभनाथ,अखिलेश, जितेंद्र सिंह, महेंद्र, श्यामक...