कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत: अवधेश द्विवेदी
बाराबंकी, जुलाई 15 -- बाराबंकी, संवाददाता। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का बुधवार को जनपद में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। जिला कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा करके नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों का अभिनन्दन किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जिला कार्यसमिति की बैठक को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अन्य राजनीतिक दलों की तरह केवल चुनाव जीतने की मशीन नहीं है, बल्कि यह देश के सांस्कृतिक गौरव को पुनस्र्थापित करने और राष्ट्र निर्माण का एक पवित्र माध्यम है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पद के लिए नहीं अपितु समाज सेवा का लक्ष्य लेकर संगठन से जुड़ता है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: संगठन शक्ति भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी : नवाब सिंह नागर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.