गंगापार, मार्च 11 -- भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने बुधवार को विधानसभा बारा की क्षेत्र के गीता ज्ञान मंदिर गौहनिया में मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 15 मार्च 2026 दिन रविवार को प्रातः 10 बजे परेड ग्राउंड मैदान प्रयागराज में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता मिलन समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा आमंत्रण पत्र भी वितरित किए गए। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ता मिलन समारोह संगठन की एकता व मजबूती का प्रतीक होगा। उन्होंने सभी मंडलों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.