रांची, मार्च 30 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली के भाजपा रामपुर मंडल के तत्वावधान में कुसुम टीकरा इको क्लब परिसर में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का रविवार को समापन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और राष्ट्रगान के साथ की गई थी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष विनय महतो धीरज एवं उपाध्यक्ष मनोज चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं सिल्ली मंडल अध्यक्ष और रामपुर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार बेदिया, मुखिया सोमरा मांझी सहित कई स्थानीय पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के दौरान वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली और जनसेवा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। विनय महतो धीरज ने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.