कौशाम्बी, अगस्त 20 -- कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत गुरुवार को चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लॉक में बैठकें आयोजित की गईं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पर्यवेक्षक शिवकुमार डहरिया ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक की शुरुआत भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उनके देशहित में किए गए कार्यों को याद किया गया। इसके बाद आयोजित बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन विस्तार, आगामी चुनावी रणनीति और नए जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की...