कन्नौज, जुलाई 7 -- कन्नौज। अपना दल एस की मासिक बैठक जिला कार्यालय में आयोजित हुई। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को हर घर झंडा अभियान के तहत निर्देश दिए गए कि अभियान को सफल बनाए जाने के लिए अभी से युद्ध स्तर पर जुट जाएं। कहा कि पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता होता है। जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र कटियार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के हाथों को हम सभी को मजबूत करना है। विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में सरकार की ओर से चलाई जा रही तमाम लाभकारी योजनाओं का पात्रों को लाभ दिलाएं। कहा कि किसी मामले में कोई समस्या हो तो तत्काल अवगत कराएं। बूथ अध्यक्षों को निर्देश दिए कि झंडा अभियान में गांव-गांव कमेटी गठित करके अभियान चलाएं। इस मौके पर प्रदेश महासचिव व्यापार मंच लालाभाई पटेल, चुन्नी कुशवाहा, विमल कटियार, राजेश कटियार, खुशनूर अहमद...