हाथरस, अप्रैल 20 -- मुरसान ब्लॉक में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन अत्यंत उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक रहा। इस अवसर पर माननीय पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं वर्ष 2012 से 2017 तक हुए विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होते हैं। नेता न तो चुनाव जिताते हैं और न ही हराते हैं, बल्कि यह कार्य पूरी तरह कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत पर निर्भर करता है। यदि कार्यकर्ता ठान लें, तो जीत निश्चित है। परशुराम जयंती के पावन अवसर पर उन्होंने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- अहंकार का अंत करेगा परशुराम का फरसा साथ ही कार्यकर्ताओं से गांव-गांव, घर-घर जाकर जनता से जुड़ने और उनक...