संभल, जुलाई 5 -- विकासखंड असमोली के गांव मंडावली रसूलपुर स्थित सरस्वती संस्कृत इंटर कॉलेज में विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संगठन के विस्तार, सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता और जनसेवा के विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में कई नए पदाधिकारियों का चयन एवं मनोनयन भी किया गया। जिससे संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिली। सम्मेलन में संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवनीत सिंह, प्रदेश सचिव जितेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव कौशल प्रताप चौहान तथा जिलाध्यक्ष बुलंदशहर गिरीश चौहान सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...