आरा, मार्च 10 -- तरारी, संवाद सूत्र। भाकपा माले का 14वां तरारी प्रखंड सम्मेलन प्रखंड परिसर स्थित सभागार भवन में आयोजित किया गया। सम्मेलन में 25 सदस्यीय प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मैनुद्दीन अंसरी की ओर से झंडोत्तोलन किया गया। शहीद वेदी पर मल्यार्पण के उपरांत सर्व सहमति से पार्टी के प्रखंड सचिव उपेंद्र भारती को मनोनीत किया गया। साथ ही पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। सम्मेलन में मुख्य रूप से पोलित ब्यूरो सदस्य स्वदेश भट्टाचार्य, जिला प्रभारी अभ्युदय जी, रमेश सिंह, संजय, कमता प्रसाद सिंह, रंजन पासवान, कृष्णा प्रसाद गुप्ता, जमाल असरफ, ऐतवारो कुंअर सहित कइयों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.