रिषिकेष, अप्रैल 9 -- कांग्रेस परवादून जिला इकाई की ओर से 11 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने सम्मेलन की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। गुरुवार को देहरादून रोड स्थित जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कार्यकर्ताओं को सम्मेलन की जानकारी दी। बताया कि यह आयोजन देहरादून में सुभाष रोड स्थित मैरिज हॉल में होगा। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा समेत प्रदेश के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचेंगे। कहा कि सम्मेलन संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम साबित होगा। इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचालन भी हो सकेगाा। ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कार्य...