आरा, जनवरी 22 -- आरा। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के भोजपुर जिले में पहली बार आगमन एवं आरा में कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन की तैयारी जोरों पर है। गुरुवार को जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में आरा परिसदन सभागार में कार्यक्रम तैयारी को ले बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए स्थल चयन एवं कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रोहतास जिले से भोजपुर जिले के हसन बाजार मे प्रवेश करेंगे। हसन बाजार, पीरो, चरपोखरी, गड़हनी, उदवंतनगर, आरा धोबीघटवा और कार्यक्रम स्थल आरा रामलीला मैदान में भव्य स्वागत किया जाएगा। पीरो में प्रदेश अध्यक्ष प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ धोबीघटवा आरा में सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। अनाईठ में आंबेडकर मूर्ति प...