बलरामपुर, जनवरी 27 -- उतरौला, संवाददाता। समाजवादी पार्टी विधानसभा इकाई उतरौला की ओर से बूथ प्रहरी सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं एसआईआर प्रभारी बलरामपुर-श्रावस्ती व पूर्व विधायक मसूद आलम खान ने कहा कि बूथ प्रहरी पार्टी की रीढ़ होते हैं। उनकी सक्रियता और सजगता से ही संगठन को मजबूती मिलती है। गैसड़ी विधायक राकेश यादव ने कहा कि जनता की समस्याओं को समझते हुए कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचकर संवाद करना चाहिए। पूर्व विधायक अनवर महमूद खान ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया, जबकि पूर्व विधायक रामसागर अक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.