कौशाम्बी, अप्रैल 24 -- बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को ओसा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर वक्ताओं ने अपने-अपने सुझाव देते हुए विशेष जोर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। बसपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ-बूथ जाकर संगठन खड़ा करना होगा। उन्होंने सभी वर्गों और जातियों के बीच भाईचारा बढ़ाने तथा गांव-गांव में पार्टी का जनसंपर्क तेज करने का आवाहन किया। कहा कि जब हर बूथ मजबूत होगा, तभी पार्टी मजबू...