कार्यकर्ता बिना किसी लालच के भाजपा के लिए काम करें: मंत्री
देहरादून, जुलाई 6 -- मसूरी। संवाददाता भाजपा मसूरी मंडल के पदाधिकारियों ने केंद्रीय श्रम, एवं रोजगार युवा मामले व खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के मसूरी आगमन पर उनका गुलदस्ता व शॉल भेंट कर स्वागत किया।केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सभी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा सभा तक पार्टी की भागीदारी और सहभागिता पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री मांडविया ने आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा। डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि कार्यकर्ताओं से ही नेता है, नेता से कार्यकर्ता नहीं। इस बात को सभी को अमल में लाना चाहिए। उन्होंने भाजपा के सिद्धांत राष्ट्र प्रथम के विचार को आगे ले जाते हुए एकजुटता की बात पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री ने साइकिलिंग कर स्वस्थ्य इंडिया का संदेश दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.