गया, दिसम्बर 15 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दक्षिण बिहार का 67वां तीन दिवसीय प्रांत अधिवेशन 28 दिसंबर से शुरू होगा। अधिवेशन की तैयारी व अन्य कामों को लेकर सोमवार को अधिवेशन कार्यालय का उद्घाटन हुआ। एपी कॉलोनी स्थित बालाजी घराना में अधिवेशन कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह मोहन सिंह, क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख राणा प्रताप, प्रांत प्रचारक उमेश रंजन, अभाविप के दक्षिण बिहार प्रांत संगठन मंत्री दिनेश कुमार व ई. अवधेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर क्षेत्र कार्यवाह मोहन सिंह जी ने कहा कि अधिवेशन का व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालन तभी संभव है, जब प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल देते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.